Headline
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी

सिनेमाघरों में डटकर खड़ी है कल्कि, 31वें दिन भी बटोरे दर्शक

सिनेमाघरों में डटकर खड़ी है कल्कि, 31वें दिन भी बटोरे दर्शक

निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी ने अपनी शुरुआत से ही रिकॉर्ड स्थापित करते हुए वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डाला है। प्रभास, दीपिका पदुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म भारत में प्रतिष्ठित 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। फिल्म की रिलीज को 31 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबर्दस्त पकड़ बनाए हुई है।

नई रिलीज से प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद कल्कि 2898 एडी ने विशेष रूप से सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी बरकरार है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 30 दिन में कुल 625.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के 31वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 627.85 करोड़ रुपये हो गई है।

‘कल्कि 2898 एडी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसने 128.5 करोड़ रुपये बटोरे, तीसरे में 56.1 करोड़ रुपये, चौथे में 24.4 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले ही 1000 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई को पार कर लिया है। पिछले साल, केवल दो भारतीय फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें शाहरुख खान की ही दोनों फिल्में जवान और पठान शामिल थीं।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी एक साइंस फिक्शन डायस्टोपियन गाथा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार शामिल हैं। 2898 ईस्वी के सुदूर भविष्य पर आधारित, यह कथानक भविष्य की प्रयोगशाला के निर्माण, एसयूएम-80 से एक अजन्मे बच्चे कल्कि की रक्षा करने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमता है। निर्माताओं ने दूसरे पार्ट का एलान कर दिया है। साथ ही निर्माता जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top