Headline
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में मसूरी में  आयोजित होने वाले “मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल” से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में मंत्री जोशी ने विन्टरलाईन कार्निवाल को भव्य रूप देने तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा विन्टरलाईन कार्निवाल के दौरान मॉल रोड़ में सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए ताकि पर्यटकों की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मंत्री ने 27 से 30 दिसम्बर तक मसूरी में आयोजित किये जाने वाले “मसूरी विन्टर लाईन कार्निवाल” को भव्य रूप में आयोजित करने की श्रृंखला में शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल, प्रतियोगिताएं, गोष्ठिया एवं सांस्कृतिक, पारम्परिक कार्यक्रमों के साथ ही फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजन के साथ ही साहसिक खेल, मोटर बाईक रेली, कबड्डी, मैराथन, नेचरवॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्रीवॉक, विन्टेज रैली आदि गतिविधि के आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा कर सभी पहलुओं को देखते हुए रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 27 से 30 दिसम्बर तक चार दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा। मंत्री ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पहाड़ो की रानी मसूरी में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसपर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पार्किंग, यातायात प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत की उपलब्धता, बढ़ती ठंड के चलते अलाव व्यवस्था एवं सफाई से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा चार दिवसीय कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जायेंगे, जिसमे स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कार्निवाल में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन कराया जाएगा। जिसमे इस बार विंटर कार्निवाल में मिलेट्स (श्री अन्न) मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमे पहाड़ी व्यंजनों के साथ साथ मिलेट्स के व्यंजन तथा उससे बने उत्पाद भी फूड फेस्टिवल में लगाए जायेंगे। जिसके माध्यम से मिलेट्स का प्रचार प्रसार भी होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विंटर लाइन कार्निवाल पहाड़ की संस्कृति की झलक और स्थानीय उत्पादों का फेस्टिवल में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और खानपान से रूबरू कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं कार्निवाल समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top