Headline
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
बिहारशरीफ में युवक को अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, हथियार के दम पर बैंक खातों से निकलवाए 30 हजार रुपये
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
तीन बच्चों की हत्या के मामले में मां को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
देहरादून में 5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को बेचने की थी तैयारी
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल- महिला डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या मामले में आईएमए ने की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल- महिला डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या मामले में आईएमए ने की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा

आपात सेवाएं रहेंगी जारी 

24 घंटे के लिए देश भर में हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की। आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं वापस लेने की घोषणा की। आपात सेवाएं जारी रहेंगी। ओपीडी भी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सरजरी को भी टाल दिया जाएगा।

आईएमए ने कहा है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश भर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। मृत महिला डॉक्टर के लिए न्याय और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के 3.30 लाख से ज्यादा डॉक्टर सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top