Headline
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया गठबंधन

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया गठबंधन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 18 सितंबर को पहले चरण के मतदान के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होनी शुरू हो जाएगी। चुनाव से पहले घाटी में राजनीतिक दलों के बीच तालमेल बिठाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन का ऐलान करते हुए बताया कि दोनों पार्टियां 90 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। श्रीनगर में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य का दर्जा वापस दिलाने को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया।

बीजेपी पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “हम आपके लिए राज्य का दर्जा चाहते हैं, यह आपके दिल में है। हम चाहते हैं कि आप अपने राज्य को उसी तरह चलाएं जैसे आप चाहते हैं। यही वह संदेश है जिसे बताने के लिए हम यहां आए हैं।” उन्होंने कहा कि जम्मू की अपनी एक संस्कृति और इतिहास है, और कांग्रेस इन सभी संस्कृतियों और भाषाओं को संरक्षित करना चाहती है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी की सोच अलग है, वे रिमोट कंट्रोल के जरिए पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहते हैं।”

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा, “यह कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। मैं संसद में बैठता हूं और पीएम मोदी को देखता हूं। आपने उनका विश्वास खत्म कर दिया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें इतना मानसिक तनाव दिया है कि उनका मनोविज्ञान ही चरमरा गया है।”

तीन चरणों में होगा मतदान
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद अपने गठबंधन का ऐलान किया। वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक चुनावी रणनीति को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top