Headline
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

पहाड़ों की रानी से दून तक इठलाते बलखाते दौड़ी उम्रदराज खूबसूरत कारें

पहाड़ों की रानी से दून तक इठलाते बलखाते दौड़ी उम्रदराज खूबसूरत कारें

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल-2023

देखें वीडियो

देहरादून। पर्यटकों ने एक बार फिर बूढ़ी कारों के जौहर देखे। विंटर कार्निवाल में कई पुरानी कारों ने पूरा दमखम दिखाया। और हरी झंडी लहराते ही पहाड़ों की रानी से दून तक इठलाते बलखाते दौड़ी उम्रदराज खूबसूरत कारें। मौका था मसूरी विंटर कार्निवाल 2023। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून ‘विन्टर लाइन कार्निवाल-2023’ में विंटेज कार रैली का फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। इस दौरान देहरादून से मसूरी तक कई पुरानी कारों ने लोगों का मन मोहा।

मंत्री जोशी ने कहा कि मूसरी विंटर लाइन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत 2013 में हुई थी।

उन्होंने कहा जब 2013 में आपदा आई थी और मीडिया के माध्यम से देश में यह संदेश गया था कि पूरे उत्तराखंड में आपदा आ गई। जिसके कारण पर्यटक यहां पर नहीं आ रहा था ऐसे में मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कार्निवाल में कार्यक्रम एडवेंचर स्पोर्टस, साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जो मसूरी आए सैलानियों को अपनी ओर आकर्षिक करते हैं।

उन्होंने कहा इस रैली के माध्यम से जो पर्यटक यहां आएगी ऐसे वाहन है जो काफी पुरानी हैं,लेकिन उन्हें मेंटेन किया गया है। इसके माध्यम से संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रैली की सफलता की कामना की और बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण, विजय सिंहसहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top