Headline
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट, बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की हुई एंट्री

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट, बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की हुई एंट्री

थलापति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है इसीलिए फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी के साथ मेकर्स भी आए दिन फिल्म से नया अपडेट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार रख रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की कास्ट रिवील की है. तो आइए जानते हैं थलापति की फिल्म में किस बॉलीवुड एक्टर ने एंट्री ली है. थलापति 69 के मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है. हालांकि उनका रोल क्या होगा अभी इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है. केवीएन प्रोडक्शन ने हाल ही में एक धांसू पोस्टर शेयर किया जिसमें बॉबी देओल का फेस रिवील किया गया. पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा- 100त्न ऑफिशियल, हम बहुत खुश और एक्साइटेड हैं अनाउंस करते हुए कि बॉबी देओल ने थलापति 69 की कास्ट जॉइन कर ली है।

थलापति 69 में बॉबी देओल की एंट्री से फैंस काफी खुश हो गए हैं सबने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की. एक ने लिखा- वाह थलापति विजय और बॉबी देओल, स्क्रीन पर धमाका होगा. एक ने कमेंट किया- वाव बड़े पर्दे पर धमाका होगा. एक ने लिखा-थलापति का लुक कब सामने आएगा, अब इंतजार नहीं हो रहा. केवीएन प्रोडक्शंस ने थलापति 69 को प्रोड्यूस किया है जिसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया और टैगलाइन के साथ इसकी डिटेल की अनाउंसमेंट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा- द टॉर्च बैरियर ऑफ डेमोक्रेसी. हमें यह अनाउंस करते हुए बहुत गर्व और एक्साइटमेंट हो रहा है कि हमारी पहली तमिल फिल्म थलपति 69 है, जिसका निर्देशन दूरदर्शी एच विनोथ ने किया है और म्यूजिक रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. थलपति विजय के साथ कोलेब करके बहुत खुशी हुई. द टॉर्च बेरियर ऑफ डेमोक्रेसी अक्टूबर 2025 में आ रहे हैं।

उनकी पॉलीटिकल पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कझगम है.वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल विजय अपनी हालिया रिलीज फिल्म गोट की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की थी. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं चर्चा है कि विजय थलापति 69 के बाद सिर्फ अपने पॉलीटिकल करियर पर फोकस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top