Headline
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प

एलन मस्क ने किया बड़ा दावा- राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे, तो हो जाएगी उनकी हत्या

एलन मस्क ने किया बड़ा दावा- राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे, तो हो जाएगी उनकी हत्या

वाशिंगटन।  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार एलन मस्क ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि यदि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन से जंग में पीछे हटे तो उनकी ‘हत्या’ हो सकती है। यही नहीं, उन्होंने रूस और यूक्रेन की जंग में रूस की पोजिशन पर भी बड़ी बात कही। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के स्पेसेज में ये दावा किया। इस दौरान उनके साथ इसमें कुछ सीनेटर्स भी शामिल थे, जो इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ यूक्रेन को जो आर्थिक मदद दी जा रही है, वो ठीक है या नहीं है।

जिन सांसदों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया, उनमें विस्कॉन्सिन के रॉन जॉनसन, ओहायो के जेडी वान्स, यूटाह के माइक ली के अलावा विवेक रामास्वामी और क्राफ्ट वेंचर्स के सह-संस्थापक डेविड सैक्स शामिल रहे। इस चर्चा के दौरान ही रॉन जॉनसन ने कहा कि जो भी रूस के खिलाफ यूक्रेन की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, वे असल में एक सपने की दुनिया में जी रहे हैं। इस पर मस्क ने सहमति जताई। साथ ही कहा कि पुतिन यूक्रेन से जंग में नहीं हार सकते। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी नागरिक यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी संसद में लाए गए विधेयक को लेकर अपने प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे। इस खर्च से यूक्रेन को कोई मदद नहीं मिलेगी। युद्ध बढ़ाने से यूक्रेन का कोई भला नहीं होगा।

एलन मस्क ने ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर पहले ही इस जंग को जारी रखने का दबाव है। ऐसे में यदि वे पीछे हटते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई लोग उन्हें पुतिन के समर्थन में बयान देने वाला मानते हैं, पर यह सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top