Headline
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

नई दिल्ली।  भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया।  टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगान टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top