Headline
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक और एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। शाहिद कपूर देवा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद से वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं, ऐसे में इस अपकमिंग फिल्म ने फैंस को बेसब्र किया है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने रिलीड डेट के साथ शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर दिया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर देवा का निर्माण कर रहे हैं।

सामने आए पोस्ट में शाहिद कपूर ने अपनी एक तस्वीर दिखाई है, जिसमें वो बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि वो किसी घटना स्थल पर जहां फायरिंग हो रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, देवा के रोमांच का अनुभव करें, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी! शाहिद कपूर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

देवा का निर्देशन प्रशंसित मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है और इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। देवा रोमांच, ड्रामा और एक्शन पैक्ड फिल्म है। ये फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। शाहिद कपूर एक शानदार लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में प्रमुख महिला हैं।

बता दें, शाहिद कपूर हिट फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में आखिरी बार नजर आए थे। इसके अलावा वो वेब सीरीज फर्जी में भी दिखे थे। ये सीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई थी और अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को इंतजार है। अभिनेता फिलहाल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी मीरा कपूर ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top