Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

कश्मीर में शुरू अल्फा की शूटिंग, सामने आई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की पहली तस्वीर

कश्मीर में शुरू अल्फा की शूटिंग, सामने आई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की पहली तस्वीर

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म अल्फा की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल कश्मीर की ठंडी वादियों में हो रहा है. फिल्म अल्फा का कश्मीर में 10 दिनों का शूटिंग शेड्यूल है. यहां, हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंची थी. अब कश्मीर की वादियों के बीच फिल्म अल्फा की शूटिंग के दौरान इन दोनों हसीनाओं की एक तस्वीर सामने आई है. इसमें दोनों ही एक्ट्रेस के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है।

शरवरी वाघ ने कश्मीर की वादी से यह तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में आलिया और शरवरी एक-दूजे के ऊपर हाथ डाले हाथ से हार्ट शेप बनाकर खड़े हुए हैं और सामने खूबसूरत झरने का नजारा दिख रहा है. शरवरी काली जैकेट में तो वहीं, आलिया को ग्रे जैकेट में देखा जा रहा है. इस तस्वीर को शेयर कर आलिया और शरवरी ने लिखा है, प्यार..अल्फा. आलिया और शरवरी की तस्वीर पर कई फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. विक्की कौशल ने भी इस तस्वीर को लाइक किया है. इस तस्वीर पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, ऑस्कर विनिंग फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी इस तस्वीर पर फायर इमोजी छोड़े हैं. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इस तस्वीर पर हैंड्स क्लेप, फायर और हार्ट इमोजी शेयर किया है।

बता दें, यशराज बैनर तले बन रही फिल्म अल्फा को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन का भी रोल बताया जा रहा है, लेकिन मेकर्स ने स्टार कास्ट में अभी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर ही मुहर लगाई है. फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है. यह पहली बार जब यशराज बैनर फीमेल लीड एक्शन फिल्म बनाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top