Headline
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट 

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट 

देहरादून। दक्षिण भारत के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) एम. बी. नायडू (मोहन बाबू) और उनके पुत्र विष्णु मांचू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अभिनेता और फिल्म निर्माता मोहन बाबू ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म कन्नपा शीघ्र रिलीज होने वाली है और वे फिल्म रिलीज होने से पहले देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। ज्योर्तिलिंग दर्शन की शुरुआत वे केदारनाथ जी से करने जा रहे हैं।

इस दौरान उनके पुत्र प्रसिद्व फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता (तेलुगू सिनेमा) विष्णु मांचू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ जी के दर्शन करते हुए वे केदरनाथ बाबा और देवभूमि उत्तराखण्ड से आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देवभूमि उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि हर कोई चाहता है कि किसी भी बड़े और पुनीत कार्य करने से पूर्व देवभूमि के तीर्थों का आशीर्वाद लिया जाए।

उन्होंने दोनों अभिनेता और फिल्म निर्माताओं को उनकी फिल्म की सफलता के लिए आगामी शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद एंव महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग  बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top