Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

कफ सिरप में है विषाक्त पदार्थ का खतरा, खराश मिटाने के लिए अपनाएं ये प्राकर्तिक विकल्प

कफ सिरप में है विषाक्त पदार्थ का खतरा, खराश मिटाने के लिए अपनाएं ये प्राकर्तिक विकल्प

एक हालिया रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत की 100 से अधिक कफ सिरप में घातक विषाक्त पदार्थ मौजूद हैं।इनमें से कुछ में वही जहरीले पदार्थ मिले, जो गाम्बिया, कैमरून और उज्बेकिस्तान में 141 से अधिक बच्चों की मौत का कारण बने थे।सरकार ने कड़े विनिर्माण मानकों को लागू करने और नियामक निरीक्षण को बढ़ाने का फैसला किया है।गले की खराश को दूर करने और स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए ये 5 घरेलू नुस्खे आजमाएं।

शहद खाने से मिलेगी राहत
शहद एक प्राचीन जड़ी बूटी है, जो गले की खराश को शांत करने में प्रभावी मानी जाती है। अगर आपको खांसी की समस्या हो रही है तो एक चम्मच शहद का सेवन करें।यह गले को चिकना बना सकता है, जिससे खांसी से राहत मिल सकती है। आप इसमें भुनी हुई लौंग को मिलाकर इसे अधिक फायदेमंद और असरदार बना सकते हैं।हालांकि, बोटुलिज्म के खतरे के कारण एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद देने से बचें।

गर्म पेय पदार्थों का करें सेवन
गर्म पेय पदार्थ खांसी और गले की खराश को मिटाने के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये हाइड्रेशन प्रदान करने में मदद करते हैं।गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से गले की जलन शांत हो सकती है। साथ ही कैमोमाइल या पेपरमिंट जैसी हर्बल चाय भी खराश को दूर करने में सहायता कर सकती हैं।आप अदरक वाली गर्म चाय या कॉफी को डाइट में शामिल करके भी गले को राहत पहुंचा सकते हैं।

नमक के पानी से गरारे करें
गले की खराश को दूर करने का एक सदियों पुराना नुस्खा है नमक के पानी से गरारे करना। इसकी मदद से गले में होने वाली सूजन और जलन भी आसानी से कम हो जाती है।इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी लेना है और उसमें एक चम्मच नमक मिलाना है। अब इस पानी को मुंह में भरकर इससे 30 सेकंड तक गरारे करें, फिर थूक दें।आप नमक के पानी को पीकर भी गले को आराम दे सकते हैं।

स्टीम लेने से मिलेगी मदद
कई बार गले और नाक में बलगम यानि कफ भर जाता है, जिसके कारण खासी और गले में दर्द होता है। इस समस्या के निवारण के लिए डॉक्टर स्टीम लेने की सलाह देते हैं।भाप लेने से बलगम को पतला करके जमाव को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। अगर आपको कंजेशन है, तो एक कटोरी गर्म पानी से स्टीम लें।इसमें नीलगिरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाने से प्रभाव बढ़ सकता है।

घर में लगवाएं ह्यूमिडिफायर
सूखी खांसी होने पर गले में जटिल दर्द उठता है और गला पूरी तरह से सूख जाता है। इससे निपटने के लिए आपको अपने कमरे में नमी बनाए रखने की जरूरत पड़ सकती है।इसके लिए घर में एक ह्यूमिडिफायर लगवाएं, जो हवा में नमी जोडऩे का काम करेगा और सूखी खांसी और कंजेशन को दूर करेगा।इससे नाक व गले में जमा हुआ बलगम पिघल जाता है और आसानी से बाहर निकल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top