आगामी चुनावों के लिए लाई जा रही थी अवैध शराब
देहरादून। देर रात आबकारी विभाग की एक विशेष संयुक्त टीम ने चकराता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने हरबर्टपुर के पास एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” लिखा था।
यह अभियान आबकारी आयुक्त के निर्देश पर, संयुक्त आबकारी आयुक्त रमेश चौहान की निगरानी और जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह के निर्देशन में चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि यह शराब आगामी चुनाव में खपत के उद्देश्य से लाई गई थी। दोनों के विरुद्ध धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून, सेक्टर 1, सेक्टर 2, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की टीमें शामिल रहीं।

अभियान में शामिल अधिकारीगण:
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, शिव प्रसाद व्यास, विजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र कुमार जोशी, रीना रौठाण, उप आबकारी निरीक्षक भजन चौहान, उमराव राठौर, पान सिंह राणा, शोबन रावत सहित हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, मोहित, राकेश, भास्कर, दीपेंद्र, नौशाद, हेमंत, यशपाल आदि टीम में शामिल थे।
आबकारी विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई को चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
