Headline
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड
युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

चकराता में बोलेरो से बरामद हुई 25 पेटी अंग्रेजी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

चकराता में बोलेरो से बरामद हुई 25 पेटी अंग्रेजी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

आगामी चुनावों के लिए लाई जा रही थी अवैध शराब

देहरादून। देर रात आबकारी विभाग की एक विशेष संयुक्त टीम ने चकराता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने हरबर्टपुर के पास एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब बरामद की, जिन पर “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” लिखा था।

यह अभियान आबकारी आयुक्त के निर्देश पर, संयुक्त आबकारी आयुक्त रमेश चौहान की निगरानी और जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह के निर्देशन में चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि यह शराब आगामी चुनाव में खपत के उद्देश्य से लाई गई थी। दोनों के विरुद्ध धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून, सेक्टर 1, सेक्टर 2, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की टीमें शामिल रहीं।

अभियान में शामिल अधिकारीगण:
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, शिव प्रसाद व्यास, विजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र कुमार जोशी, रीना रौठाण, उप आबकारी निरीक्षक भजन चौहान, उमराव राठौर, पान सिंह राणा, शोबन रावत सहित हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, मोहित, राकेश, भास्कर, दीपेंद्र, नौशाद, हेमंत, यशपाल आदि टीम में शामिल थे।

आबकारी विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई को चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top