Headline
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, लूटपाट के प्रयास में धक्का देने से हुई थी मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ में पुलिस और गो-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दोनों सगे भाई गिरफ्तार
आजमगढ़ में पुलिस और गो-कशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दोनों सगे भाई गिरफ्तार
मोतिहारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार और कारतूस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान

UKPSC की परीक्षा में 45 वर्षीय नितीश ने हासिल की 5वीं रैंक

UKPSC की परीक्षा में 45 वर्षीय नितीश ने हासिल की 5वीं रैंक

देहरादून। उत्तराखण्ड के होनहार 45 वर्षीय नीतीश फरासी ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल किया है। नीतीश मूल रूप से देहरादून जिले के गुजराड़ा मानसिंह के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लेखाकार की परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की है। जिसके बाद उन्हें सूचना एवं संपर्क विभाग में पहली नियुक्ति मिली है। नीतीश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

बता दें, नीतीश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय गुजराड़ा मानसिंह से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज गुजराड़ा मानसिंह से उत्तीर्ण की। उन्होंने डीएवी कॉलेज, करणपुर, देहरादून से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान उनके सेवानिवृत्त सैनिक पिता ज्ञान चंद्र फरासी का निधन हो गया। परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ ने उनके लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ज्ञान बाला एक कुशल गृहिणी हैं। वहीं, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां काली और बजरंगबली के आशीर्वाद को दिया, जिसके चलते उन्हें यह अभूतपूर्व सफलता मिली है।

सबसे खास बात यह है कि नीतीश फरासी ने बिना किसी कोचिंग के इस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 5वीं रैंक हासिल की है। वह अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गये है। उत्तर नारी टीम की ओर से नीतीश फरासी को बधाई व शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top