Headline
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 
आप पार्टी शाम तक कर सकती है 90 सीटों के लिए सूची जारी 
12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख

हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर संशय बढ़ गया है। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने साफ किया कि अगर आज गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ तो शाम तक हम 90 सीटों के लिए सूची जारी कर देंगे।

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने साफ कर दिया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमने अपनी सीटों की घोषणा या चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे। आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, हरियाणा में हमारा संगठन मजबूत है…नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। हमारे पास पर्याप्त समय नहीं है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। इससे पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर लगातार वार्ता कर रही है। गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना थी कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही सुशील गुप्ता के बयान ने संशय बढ़ा दिया है।

शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है।

उधर, आप की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top