Headline
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 257 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के पास एक टैक्सी को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ मिलने पर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला स्पेशल सेल की टीम नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान शोघी के नजदीक एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इस खेप को शिमला में सप्लाई करने के इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि, नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से हुई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा को वाणिज्यिक श्रेणी का बताया है। मामले में बालूगंज पुलिस थाना में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

शिमला सिटी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर के अनुसार, पुलिस इस साल अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन और चिट्टा बरामद कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है।

ताजा मामले में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के साथ नशे की सप्लाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा, नशीले पदार्थ की खरीद, परिवहन और संभावित वितरण नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Back To Top