Headline
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

यातायात दबाव कम करने के लिए दून पुलिस ने निकाला नया तरीका, गूगल और मैपल के साथ किया अनुबंध

यातायात दबाव कम करने के लिए दून पुलिस ने निकाला नया तरीका, गूगल और मैपल के साथ किया अनुबंध

मसूरी। नए साल पर मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस दरम्यान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिया तय रूटों की सटीक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ते हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे। दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है।

इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा। पुलिस के अनुसार, इन तीनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है।

इससे बाहरी राज्यों के वाहन मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का उपयोग करेंगे जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा। गूगल और मैपल आमतौर पर शहर के रूट ही दिखाते हैं। लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने-जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top