Headline
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर

अब वरुण धवन दुल्हनिया 3 से मचाएंगे धमाल, 2024 से शुरू होगी शूटिंग

अब वरुण धवन दुल्हनिया 3 से मचाएंगे धमाल, 2024 से शुरू होगी शूटिंग

वरुण धवन ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है. अपने करियर में एक्टर ने कईं शानदार फिल्में दी हैं. ‘ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी रोमांटिक कॉमेडी से वरुण धवन को काफी पॉपुलैरिटी मिली और एक बार फिर एक्टर ‘दुल्हन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में ‘दूल्हा’ बनने के लिए तैयार हैं. दरअसल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ एक्टर ने निर्देशक शशांक खेतान के साथ दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए हाथ मिलाया है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘दुल्हनिया 3’ की शूटिंग 2024 के एंड में शुरू होने वाली है. पोर्टल के मुताबिक सूत्र से जानकारी मिली है कि, वरुण, शशांक और करण जौहर ने ‘दुल्हनिया 3’ के लिए कई विचारों पर चर्चा की है और फाइनली एक को लॉक कर दिया. फिल्म 2024 के एंड में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दुल्हनिया सीरीज़ का वरुण और आलिया भट्ट से गहरा नाता है. रिपोर्ट के मुताबित सूत्र ने आगे बताया कि वरुण धवन द्वारा अपने पिता डेविड धवन की रमेश तौरानी द्वारा निर्मित अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद, वे दुल्हनिया 3 की शूटिंग 2024 के एंड में शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, करण जौहर अपने स्टूडेंट के साथ दुल्हनिया ट्राइलॉजी को पूरा करने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं।

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्टर को आखिरी बार नितेश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया था. वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में वामिका गब्बी के साथ वीडी18 और राज और डीके वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया शामिल हैं. वरुण अपने इन सभी प्रोजेक्ट्स की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top