Headline
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर

कानपुर। बिजली के तारों की कटिंग और ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चौबेपुर पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एल्युमिनियम और तांबे के तारों के बंडल, ट्रांसफार्मर के पुर्जे और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए काले रंग की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान जादेपुर घस्सा मोड़ के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई। पुलिस को देखकर वाहन में सवार युवक जंगल की ओर भागने लगे। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा कर सातों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कानपुर के बर्रा निवासी रंजीत श्रीवास्तव, हूलागंज निवासी उमेश गुप्ता, जूही निवासी वंदन बाबू पासवान, हनुमंत विहार निवासी आलोक पांडेय, खाड़ेपुर अर्रा निवासी देवांश दुबे, हनुमंत विहार निवासी आदित्य मिश्रा और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी गौतम राजपूत के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, आरोपी रात के समय सुनसान स्थानों को निशाना बनाते थे। यहां बिजली के तार काटने और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। वारदातों के लिए स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे वे चोरी का सामान ले जा सकें।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानपुर के अलावा उन्नाव और फतेहपुर जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ बंडल एल्युमिनियम तार, तांबे के तीन बंडल, ट्रांसफार्मर के पुर्जे और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Back To Top