Headline
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, दून में तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे

प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, दून में तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। मई माह, जो सामान्यतः तीखी धूप और तपती गर्मी के लिए जाना जाता है, इस बार अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहा है। खासकर राजधानी देहरादून में दिन का तापमान लगातार सामान्य के आसपास या उससे नीचे बना हुआ है।

रविवार को भी यही रुख देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पूरे आठ डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान मई माह के लिए काफी असामान्य है और जलवायु परिवर्तन व बढ़ी हुई प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत देता है।

पूरे प्रदेश में बारिश का असर
देहरादून के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में भी प्री-मानसून की फुहारें लगातार मौसम को ठंडा बनाए हुए हैं। मई की शुरुआत तेज बारिश से हुई और उसके बाद भी रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट बनी रही। रविवार को भी राजधानी समेत कई जिलों में घने बादल और बारिश का असर बना रहा।

सोमवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भी दून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

जलवायु परिवर्तन के संकेत
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्री-मानसून बारिश की मात्रा में वृद्धि हुई है, जिससे उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर पहले की अपेक्षा कम महसूस हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top