Headline
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर
गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में चोरी, गणेश प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर लॉकर तोड़ने लगा चोर

आईटीआई छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹8000 रुपये, ड्रेस के लिए भी मिलेगा पैसा

आईटीआई छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹8000 रुपये, ड्रेस के लिए भी मिलेगा पैसा

प्रदेश सरकार ने चार बड़ी कंपनियों के साथ किया करार, 32 संस्थानों में लागू होगी नई व्यवस्था

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात आई है। अब उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ हर महीने आठ हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता भी मिलेगी। यह सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई डुअल ट्रेनिंग प्रणाली के तहत दी जाएगी।

औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं को कुशल बनाने के उद्देश्य से सरकार ने बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और हिमालयन पावर मशीन जैसी चार बड़ी कंपनियों के साथ करार किया है। इसके तहत 80 में से 32 आईटीआई में इस वर्ष से डुअल ट्रेनिंग मॉडल लागू किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आधा प्रशिक्षण आईटीआई परिसर में दिया जाएगा, जबकि शेष प्रशिक्षण संबंधित कंपनियों में कराया जाएगा। कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को ₹8000 या उससे अधिक की राशि स्टाइपेंड के रूप में दी जाएगी। इससे युवाओं को न केवल वास्तविक औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनेंगे।

इन ट्रेड्स में मिलेगा प्रशिक्षण
डुअल ट्रेनिंग मॉडल के तहत वेल्डर, फिटर, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, टर्नर आदि ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक संस्थान में 20 से 24 विद्यार्थियों का चयन इस प्रणाली के तहत किया जाएगा।

ड्रेस के लिए भी मिलेगा पैसा
इस बार आईटीआई छात्र-छात्राओं को स्कूल की तर्ज पर ड्रेस के लिए धनराशि भी सीधे खाते में दी जाएगी। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि पहले यह योजना स्वीकृत थी, लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाया था। अब पहली बार DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से छात्रों को ड्रेस खरीदने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जो सरकारी स्कूल के छात्रों के समान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top