Headline
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण

‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज: ऋतिक-एनटीआर आमने-सामने, दिखा जबरदस्त एक्शन

‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज: ऋतिक-एनटीआर आमने-सामने, दिखा जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बीच इस जबरदस्त टक्कर ने ट्रेलर को चर्चा में ला दिया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

शपथ से शुरू होती है जंग
ट्रेलर की शुरुआत होती है ऋतिक रोशन के दमदार वॉइस ओवर और उनके गंभीर लुक से, जिसमें वे एक भेड़िए के साथ नजर आते हैं। ऋतिक अपने किरदार की शपथ दोहराते हुए कहते हैं, “मैं शपथ लेता हूं कि मैं सबकुछ त्यागकर एक अनजान साया बन जाऊंगा।” इसके बाद जूनियर एनटीआर भी ऐसी ही शपथ लेते हैं, जो इस टकराव को और दिलचस्प बना देती है।

हवा, पानी और जमीन पर दिखा एक्शन का कहर
2 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। ज़मीन से आसमान तक फैले इस एक्शन में टकराव इतना प्रबल है कि हर दृश्य में रोमांच छलकता है। ट्रेलर में आशुतोष राणा कहते हैं, “दोनों सोल्जर हैं”, जिससे फिल्म का गंभीर और देशभक्ति से जुड़ा भाव उजागर होता है।

कियारा का धमाकेदार एक्शन अवतार
फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस बार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं। ट्रेलर में वह हाथ में बंदूक थामे, एक्शन मोड में दिखाई देती हैं। कियारा का यह नया अवतार दर्शकों को हैरान करने वाला है और फिल्म में उनके किरदार की अहमियत को दर्शाता है।

जूनियर एनटीआर की धमाकेदार एंट्री
‘वॉर 2’ से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं और ट्रेलर से साफ है कि वह एक दमदार और रहस्यमयी निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। उनका अंदाज, संवाद और एक्सप्रेशन उन्हें एक परफेक्ट एंट्री दिलाने वाले हैं।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है। इस बार टाइगर श्रॉफ की जगह जूनियर एनटीआर ने ली है और ऋतिक के साथ उनका टकराव ही फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट बन चुका है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले, 14 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top