Headline
एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान

सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

देहरादून में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

ढाबे जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हाथ-पैर में लगी गोली

ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इंटर छात्र को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

फर्जी पहचान बनाकर खनन कारोबारी से 60 लाख की ठगी, महिला समेत दो गिरफ्तार

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

ढाबे जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हाथ-पैर में लगी गोली

ढाबे जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, हाथ-पैर में लगी गोली

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ढाबे की ओर जा रहे 18 वर्षीय युवक को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग में युवक के हाथ और पैर में गोली लगी। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय आर्यन उर्फ अर्पित यादव का बाईपास के पास ढाबा है। शनिवार करीब दो बजे वह पैदल ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान असिलाई मोड़ के पास अपाचे बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। दोनों हमलावरों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

गोली लगने के बाद आर्यन सड़क पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के साथ उनकी तलाश में जुटी है।

Back To Top