Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर किडनी दानदाताओं का सम्मान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर किडनी दानदाताओं का सम्मान

अब तक 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण कर चुका है अस्पताल

देहरादून। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने समाज के सच्चे नायकों – गुर्दा दानदाताओं – को सम्मानित कर उनके अद्वितीय योगदान को सराहा। बुधवार को आयोजित इस विशेष समारोह में दानदाताओं को सम्मान-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अंगदान किसी को दिया गया जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। एक मृत व्यक्ति अपने अंगों से आठ लोगों को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि पिछले वर्ष एक 19 वर्षीय युवक की असमय मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने साहसी निर्णय लेकर उसकी दोनों किडनियां, लिवर और आंखें दान कीं, जिससे छह लोगों को नया जीवन और दृष्टि मिली।

डॉ. आलोक कुमार ने यह भी बताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 30 सफल किडनी प्रत्यारोपण हो चुके हैं। इस कार्य में अस्पताल की अनुभवी और समर्पित टीम – डॉ. विवेक रुहेला, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. विवेक विज्जन और डॉ. विमल कुमार दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में अंगदान की प्रक्रिया, जनजागरूकता और परिवार की भूमिका पर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थितजन इस बात पर एकमत रहे कि अंगदान को जन-जन तक पहुंचाना ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर डॉ. डोरछम ख्रेमे और किडनी ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर सुषमा कोठियाल भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top