Headline
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा

ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा

कुरुक्षेत्र। ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के ट्रॉली बैग से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में जीआरपी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 16.52 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

कुरुक्षेत्र जीआरपी थाना प्रभारी एसआई सतपाल सिंह के अनुसार, यह घटना 13 अक्टूबर 2026 की है। महिला भिवानी रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में यात्रा कर रही थी। ट्रेन के करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर चार व्यक्ति महिला के आसपास आकर बैठ गए। इसी दौरान उनमें से एक ने महिला का ट्रॉली बैग उठाकर ऊपर रख दिया। आरोप है कि इसी दौरान बैग में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर लिए गए।

इसके बाद चारों आरोपी नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर उतर गए। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर महिला ने अपने बैग का लॉक टूटा हुआ पाया। बैग की जांच करने पर उसमें रखे आभूषण और नकदी गायब मिले। इसके बाद महिला ने जीआरपी पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

महिला की शिकायत के मुताबिक, बैग में सोने के दो हार, चार कड़े, एक पायल, एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र, सोने की झुमकियों की एक जोड़ी, चांदी की पाजेब की एक जोड़ी और दो हजार रुपये नकद रखे थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 16.52 लाख रुपये आंकी गई।

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रबिना पीके के निर्देशन में मामले की जांच की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। साइबर एक्सपर्ट मुख्य सिपाही पंकज की टीम ने भी आरोपियों को ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में एक जींद और दो सोनीपत के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। अब पुलिस वारदात में शामिल चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

Back To Top