Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर

क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार

शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

नीती घाटी में ‘कोरी ठंड’ का कहर, तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढका

झरनों की जमी परतें बनीं आकर्षण का केंद्र, देशभर से पहुंच रहे प्रकृति प्रेमी

चमोली। नीती घाटी इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात के समय तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने से घाटी के गाड-गदेरे, छोटे झरने और बहता पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। बर्फीली परतों से बनी प्राकृतिक आकृतियां यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का खास केंद्र बनी हुई हैं।

सूखे मौसम और बारिश न होने से घाटी में ‘कोरी ठंड’ पड़ रही है। लगातार गिरते पाले के कारण तापमान बेहद नीचे पहुंच गया है, जिससे नदी-नालों का पानी पूरी तरह जम गया है। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए देशभर से सैलानी नीती घाटी का रुख कर रहे हैं।

सर्दियों में जहां अधिकांश स्थानीय लोग अपने पैतृक घरों को लॉक कर निचले इलाकों की ओर चले जाते हैं, वहीं अब घाटी के कुछ युवा होम स्टे चलाकर पर्यटन को नया रूप दे रहे हैं। रहने और खाने-पीने की व्यवस्थित सुविधा मिलने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

Back To Top