Headline
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

अब प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर लगेगी लगाम, सरकार ने लोकसभा में पेश किया Public Exam Bill

अब प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर लगेगी लगाम, सरकार ने लोकसभा में पेश किया Public Exam Bill

नई दिल्ली। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और नकलचियों से निपटने के प्रावधान वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024’ सोमवार को लोकसभा में पेश किया है। विधेयक में परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित अपराध के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज सदन में इसे पेश किया। सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित विधेयक में विद्यार्थियों को निशाना नहीं बनाया जाएगा, बल्कि इसमें संगठित अपराध, माफिया और साठगांठ में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

विधेयक में एक उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति के गठन का भी प्रस्ताव है, जो कम्प्यूटर के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सिफारिशें करेगी। विधेयक में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान हैं। पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ी की वजह से रद्द की गई परीक्षाओं के कारण कई राज्यों में छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत में ही 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top