Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शहीद अंशुमान की मां ने अग्निवीर योजना बंद करने का किया आग्रह

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शहीद अंशुमान की मां ने अग्निवीर योजना बंद करने का किया आग्रह

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बाद में एम्स (AIIMS) का दौरा किया. इसी के साथ कांग्रेस नेता ने वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह से मुलाकात की।

अग्निवीर योजना को बंद कर दीजिए: शहीद की मां
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू सिंह ने कहा, अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए. मैं सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगी कि अग्निवीर योजना बंद कर दें. चार साल की अग्निवीर योजना ठीक नहीं है. फौजियों को पेंशन, कैंटीन और बाकी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

अंशुमान की मां ने कहा, मेरे पति फौज से ही रिटायर हुए हैं, बेटा भी फौज में गया था. तो मैंने इस बारे में भी बात की, तो मैंने कहा कि ऐसा फौज में न हो कि चार साल की नौकरी हो…जो भी सुविधा हो सबको बराबर होनी चाहिए. आपको बता दें कि राहुल गांधी शुरू से ही अग्निवीर योजना की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह योजना सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करने के मकसद से लाया गया है।

कांग्रेस की टीम हमेशा हमारे संपर्क में रही
राहुल गांधी से मुलाकात पर शहीद की मां ने कहा कि वो हमेशा से नेता से मिलना चाहती थी. उन्होंने कहा- जब मैं राष्ट्रपति भवन गई थी तो मैं इमोशनल थी, मैंने कहा था कि मैं राहुल से मिलना चाहती हूं. तब उनकी टीम ने मेरा नंबर लिया और बाद में वह लगातार मेरे संपर्क में रहे. अंशुमान की मां ने कहा कि मैं जब भी उनकी सदन में स्पीच देखती हूं, तो मुझे अच्छा लगता है।

पिछले साल जुलाई में शहीद हो गए थे अंशुमान
बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए भयावह आग की लपटों के बीच कई लोगों को बचाकर अपना अदम्य साहस दिखाया था. दरअसल, 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय टेंटों में आग लग गई थी. इस आग में कई लोग फंस गए थे, लेकिन रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह कई लोगों को बचाने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए. अंशुमान की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां और पत्नी ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया. अंशुमान यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top