Headline
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर निर्यातक से 2.66 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए
पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान से 52 फोन चोरी का खुलासा, नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी
मेरठ में एल ब्लॉक चौकी के पास 9 सेकेंड में बाइक चोरी
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला

पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए

पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी, कई खातों से 20 लाख रुपये उड़ाए

बांका। बिहार के बांका जिले के अमरपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां पीएम किसान योजना के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने के बाद कई लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में अब तक करीब 15 से 20 लाख रुपये की ठगी होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के लौंगाय गांव का है। गांव निवासी राकेश कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर तीन दिन पहले एक अनजान नंबर से पीएम किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजी गई थी। फाइल के साथ एक स्कैनर भी दिया गया था। राकेश ने फाइल डाउनलोड की, लेकिन उसमें कोई जानकारी दिखाई नहीं दी। उन्हें शुरुआत में इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि उनका मोबाइल साइबर ठगों के निशाने पर आ चुका है।

राकेश कुमार के मुताबिक, मोबाइल तक पहुंच बनाने के बाद ठगों ने उनके नाम से रिश्तेदारों और दोस्तों को व्हाट्सएप संदेश भेजने शुरू कर दिए। इन संदेशों में स्कैनर के जरिए दो-दो हजार रुपये भेजने की मांग की गई। उनके परिचितों ने भरोसा करते हुए ऑनलाइन भुगतान कर दिया। बताया गया कि करीब 15 से 20 लोगों ने इस तरह रुपये भेजे।

इसके बाद साइबर ठगों ने कुछ लोगों के बैंक खातों से भी रकम निकालनी शुरू कर दी। लौंगाय गांव के एक रिश्तेदार के खाते से 1 लाख 93 हजार रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा नवगछिया के तेलधी, खगड़िया के कठैला और अन्य स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों के खातों से भी रकम निकाले जाने की जानकारी मिली है।

राकेश कुमार ने बताया कि उनके बैंक खाते में केवल 34 रुपये थे। इसी वजह से ठग उनके खाते से रकम नहीं निकाल सके। शुरुआत में उन्हें मोबाइल हैक होने का पता भी नहीं चला। जब रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनके नाम पर रुपये मांगे जाने और खातों से रकम निकलने की जानकारी दी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Back To Top