Headline
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग

सावधान…. देश के इन राज्यों में ठंड पकड़ेगी जोर, घना कोहरा बनेगा परेशानी

सावधान…. देश के इन राज्यों में ठंड पकड़ेगी जोर, घना कोहरा बनेगा परेशानी

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, 12 और 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा और हिमपात होने का अनुमान है। 16 जनवरी से इसमें और वृद्धि के भी आसार हैं। उत्तराखंड में भी 16-17 जनवरी को हल्की वर्षा होने और हिमपात होने के आसार हैं। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ग्यारह से 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं, जिससे ठिठुरन भरी ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी 11 और 12 जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की चपेट में रहने के आसार हैं और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक चलने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में और 13-15 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है।

ग्यारह और 12 तारीख को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है; आईएमडी ने कहा कि 11 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में और उसके बाद थम जाएगा। मध्य-पूर्वी भारत के कई स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top