Headline
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज। सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर एक रिटायर्ड कर्मचारी और उसके बेटे से 40 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी दंपती ने उनके साथ अभद्रता की और जेल भिजवाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने लखनऊ निवासी आदित्य कुमार और उसकी पत्नी मानसी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित प्रेम चन्द्र सिन्हा के मुताबिक, उनका बेटा लखनऊ में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के बाद उसने वहां मेस का संचालन शुरू कर दिया। इसी दौरान आदित्य कुमार, उसके पिता और कुछ अन्य लोग नियमित रूप से मेस में भोजन करने आने लगे। धीरे-धीरे उनके बीच जान-पहचान बढ़ गई।

आरोप है कि इसी परिचय का फायदा उठाकर आदित्य और उसके साथियों ने सरकारी नौकरी दिलाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न सरकारी विभागों में उनकी अच्छी पहुंच है और अधिकारियों व नेताओं के माध्यम से नौकरी लगवाने का काम करते हैं। उनकी बातों पर भरोसा करके प्रेम चन्द्र अपने बेटे के भविष्य को लेकर तैयार हो गए।

बताया गया कि करीब एक साल पहले आदित्य और उसकी पत्नी मानसी सिंह प्रयागराज पहुंचे थे। यहां संगम क्षेत्र में उनकी प्रेम चन्द्र से मुलाकात हुई। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन और नकद माध्यम से करीब 40 लाख रुपये दिए गए।

प्रेम चन्द्र का आरोप है कि रकम मिलने के कुछ समय बाद ही आदित्य और उसके परिचितों ने मेस में आना बंद कर दिया। इसके बाद वे वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करने लगे। काफी समय बीतने के बावजूद जब बेटे को नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी।

आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय दंपती ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें झूठे मामले में जेल भिजवाने तथा हत्या कराने की धमकी दी। परेशान होकर प्रेम चन्द्र ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर आदित्य कुमार और उसकी पत्नी मानसी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े लेनदेन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Back To Top