Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात

बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका

बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका

पिछले कुछ वर्षों में एवोकाडो कई लोगों के नाश्ते का मुख्य हिस्सा बन गया है।इसका कारण है कि यह मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-श्व जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।हालांकि, ये फायदे तभी मिल सकते हैं, जब इस सुपरफूड को धोने और स्टोर करने का तरीका सही हो।आइए जानते हैं कि एवोकाडो को खाने से पहले धोना क्यों जरूरी है और इसे कैसे स्टोर किया जा सकता है।

एवोकाडो को खाने से पहले धोना क्यों महत्वपूर्ण है
विशेषज्ञों के मुताबिक, एवोकाडो के छिलके पर साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं।ऐसे में इसे ठीक से न धोया जाए तो छिलके से बैक्टीरिया चाकू पर, फिर उससे फल के जरिए हमारे शरीर में जा सकते हैं, जो मतली, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी खाद्य जनित बीमारियों का कारण बन सकते हैं।इन बैक्टीरिया से गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर जटिलताओं का खतरा अधिक होता है।

एवोकाडो को धोने का सही तरीका
एवोकाडो को धोने का सबसे साधारण और प्रभावी तरीका इसे ठंडे पानी से धोना है।लाभ के लिए एवोकाडो को बिना काटे ठंडे बहते पानी से धोएं और साबुन या कठोर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें।आप चाहें तो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एवोकाडो पर सब्जी वाला ब्रश फेरें।एवोकाडो को धोने के बाद इसे पेपर टॉवल से थपथपाकर सुखा लें। यह तरीका बैक्टीरिया को फैलने से रोकने में काफी मदद कर सकता है।

एवोकाडो के सेवन से मिलने वाले फायदे
एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में कारगर है।इसके अतिरिक्त एवोकाडो में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स समेत फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकती है।इसके साथ ही इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड वसा को बढऩे से रोकने में मदद कर सकता है।

एवोकाडो को स्टोर करने के तरीके
एवोकाडो को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।इसका कारण है कि फ्रिज में रखने से इसके पकने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, जिससे ये इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह जाते हैं।इसके अलावा ठंडे तापमान से एवोकाडो की बनावट भी बिगड़ जाती है, जिससे ये जल्दी सड़ सकते हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि एवोकाडो को हमेशा कमरे के तापमान पर संग्रहित करना चाहिए।यहां जानिए अन्य फलों को स्टोर करने के तरीके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top