Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर से फोन पर बात कर भारत आने का दिया न्यौता

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर से फोन पर बात कर भारत आने का दिया न्यौता

नई दिल्ली। ब्रिटेन में बीते दिनों हुए आम चुनाव के नतीजे 5 जुलाई को घोषित किए गए, जिसने लंदन में सत्ता परिवर्तन का ऐलान किया. चुनाव नतीजों में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 650 सीटों में से सिर्फ 121 सीटें मिलीं, जबकि लेबर पार्टी ने 412 सीटों से प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद अब कीर स्टॉर्मर देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं, उन्हें देशभर के राष्ट्राध्यक्षों से बधाई संदेश मिल रहे हैं. कीर स्टॉर्मर को चुनाव में जीत की बधाई देने के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और भारत आने का न्यौता दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के पीएम कीर स्टार्मर से बात की. पीएम मोदी ने उन्हें ब्रिटेन के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने और चुनाव में लेबर पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी, साथ ही पीएम मोदी ने पीएम स्टार्मर को शीघ्र भारत यात्रा के लिए निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने दी थी जीत की बधाई
इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर कीर स्टॉर्मर को जीत की बधाई दी, साथ ही ऋषि सुनक के कार्यकाल की प्रशंसा भी की. पीएम मोदी ने लिखा, ‘ब्रिटेन के आम चुनावों में शानदार जीत के लिए कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं.’ वहीं ऋषि सुनक की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यूके के आपके सराहनीय नेतृत्व और आपके कार्यकाल के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को गहरा करने में ऋषि सुनक के सक्रिय योगदान के लिए उनको धन्यवाद. आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

‘स्विच दबाने’ जितना आसान नहीं ये काम
आपको बता दें कि लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में 412 सीट हासिल कीं, यह संख्या 2019 में पिछले चुनाव में प्राप्त सीट से 211 अधिक है. सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने 121 सीट पर जीत दर्ज की जो पिछले चुनाव में प्राप्त सीट से 250 कम हैं. लेबर पार्टी का मत प्रतिशत 33.7 रहा, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी का मत प्रतिशत 23.7 रहा. स्टॉर्मर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने संबोधन में कहा, ‘हमारे देश ने परिवर्तन, राष्ट्रीय नवीनीकरण और सार्वजनिक सेवा के लिए राजनीति की वापसी के वास्ते निर्णायक रूप से मतदान किया है.’ स्टॉर्मर ने कहा कि आगे का काम अत्यावश्यक है और हम इसे आज ही शुरू कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह ‘स्विच दबाने’ जितना आसान नहीं होगा. जब लोगों द्वारा किए गए त्याग और राजनीतिक नेताओं से प्राप्त सेवा के बीच अंतर काफी बढ़ जाता है, तो इससे राष्ट्र के हृदय में निराशा उत्पन्न हो जाती है, आशा, भावना, बेहतर भविष्य में विश्वास खत्म हो जाता है. हमें एक साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top