Headline
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
सोनभद्र में गांजा तस्करी का खुलासा, कैंटर से 60.525 किलो नशीला पदार्थ बरामद; चालक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
शिमला में नशे की बड़ी खेप बरामद, टैक्सी की तलाशी में मिला 257 ग्राम चिट्टा; एक गिरफ्तार
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मधुबनी में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा
लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

कौन से डायबिटीज में खा सकते हैं आलू, नहीं पड़ेगा सेहत पर कोई असर

कौन से डायबिटीज में खा सकते हैं आलू, नहीं पड़ेगा सेहत पर कोई असर

डायबिटीज यानी शुगर कभी न खत्म होने वाली बीमारी है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. इस बीमारी में खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज में खाने को लेकर जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

डायबिटिक पेशेंट्स के मन में अक्सर एक सवाल उठता है कि वे आलू खा सकते हैं या नहीं. क्या आलू खाना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है, अगर नहीं तो उसे अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से…

डायबिटीज में आलू खाएं या नहीं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाइप 2 डायबिटीज के मरीज सही मात्रा में आलू का सेवन कर सकते हैं. आलू में अनाज वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें हार्ड कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च पाया जाता है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर आलू का सही तरह सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर बढऩे का रिस्क कम हो सकता है।

आलू से अन्य फायदे
नए आलू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 के करीब होता है. माना जाता है कि 70 से ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने के लिए उसे पत्तेदार सब्जियों के साथ खा सकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज दिन में कम से कम 200 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर सकते हैं।

आलू कैसे खाना चाहिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलू हमेशा दूसरी सब्जियों के साथ ही खाना चाहिए। ब्रेकफास्ट में आलू-पूरी खा सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट वाले आलू में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा आलू की सब्जी, मटर, गोभी और बैंगन के साथ भी खा सकते हैं. इसमें इलेक्ट्रोलाइट दिल, मांसपेशियों, तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। आलू के छिलके में फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए सही है और वजन को कम कर सकता है। हालांकि, आलू का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top