Headline
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण- महाराज

हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण- महाराज

टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण

हनोल मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून। हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण के साथ-साथ हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में हनोल स्थित महासू महाराज के मास्टर प्लान की समीक्षा करने के साथ-साथ पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पर्यटन विभाग के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए हालोल के मास्टर प्लान की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए। समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक लगभग 1.5 किमी नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से खट्टल तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। सड़कों के किनारों को चौड़ा करने, साइन बोर्ड व्यवस्थित ढंग से लगाने और यात्रा मार्गों पर शौचायलयों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

महाराज ने बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हनोल महासू देवता मंदिर से लेकर ठडियार (पबासिक महासू महाराज) झूला पुल तक भू-कटाव रोकने के लिए मृदा स्थिरीकरण और संरक्षण कार्य के निर्देश देने के अलावा हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहिल्ला, फाइनेंस कंट्रोलर जगत सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के साथ-साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top