Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

स्वास्थ्य सचिव की पहल से डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति

स्वास्थ्य सचिव की पहल से डॉक्टरों की मांगों पर बनी सहमति

सरकार के आश्वासन के बाद पी.एम.एच.एस. का विरोध कार्यक्रम स्थगित

देहरादून। पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के बुलावे पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि इन तीन में से दो मांगों को अगले एक माह के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

तीसरी मांग पर भी चर्चा हुई, जिसे पूर्ण करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने यह जानकारी भी खुलकर दी और भरोसा दिलाया कि इस पर भी सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

डॉ. मनोज वर्मा ने कहा स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार का रुख अत्यंत सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा, जिससे उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में संतोष का भाव देखने को मिला। उन्होंने डॉक्टरों के हित में संतुलन बनाते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को भी साझा किया।

डॉ. रमेश कुँवर ने कहा पी.एम.एच.एस. ने सचिव महोदय के इस सकारात्मक आश्वासन को स्वीकार करते हुए निर्णय लिया है कि ब्लैक रिबन बांधकर कार्य करना एवं विरोध प्रदर्शन आगामी एक माह के लिए स्थगित किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप तय समय सीमा में सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। पी.एम.एच.एस. सरकार के इस सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है एवं आशा करता है कि स्वास्थ्य विभाग एवं डॉक्टरों के बीच समन्वय और सहयोग की यह भावना भविष्य में भी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top