Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान बहनों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से किया सम्मानित

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महिला किसान बहनों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से किया सम्मानित

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषि मंत्री और माता मंगला ने प्रदेशभर से आईं महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माता मंगला ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी समाज की रीढ़ है और उनके बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्री गणेश जोशी को बधाई दी और कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज को संवारने वाली नहीं, बल्कि सशक्त नेतृत्व और प्रगति की आधारशिला भी हैं। उन्होंने कहा, “हर नारी के भीतर असीम शक्ति छिपी होती है, जरूरत है उसे पहचानने और आगे बढ़ाने की।” उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कृषि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला किसान जैविक खेती, आधुनिक तकनीकों और नवाचार को अपनाकर उत्तराखंड की खेती को नई दिशा दे रही हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और आज भी वे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 03 करोड़ “लखपति दीदी” बनाने की परिकल्पना की है। इसे उत्तराखंड में सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने इस रजत जयंती वर्ष में नवंबर 2025 तक 1.50 लाख “लखपति दीदी” बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि समाज की पूरी धुरी महिलाओं के आसपास घूमती है और सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

महिला किसानों के अनुभव:कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आईं महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार को वे अपने मायके की तरह देखती हैं, जहां हर जरूरत का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए पिता समान भूमिका निभा रहे हैं, जो हर कदम पर सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इन महिला किसान बहिनों का किया गया सम्मान- जनपद अल्मोड़ा सुमित्रा देवी, जनपद बागेश्वर कविता मेहता, जनपद रुद्रप्रयाग अंजू देवी, जनपद चमोली महेश्वरीदेवी, जनपद चंपावत इंदिरा कुल्याण, जनपद हरिद्वार कृष्णा रावत, जनपद पौड़ी अंजलि देवी, जनपद पिथौरागढ़ रेखा भट्ट, जनपद टिहरी सरिता कोठियाल, जनपद उधम सिंह नगर कविता तिवारी, जनपद देहरादून रजनी देवी, जनपद नैनीताल सावित्री गारजोला, जनपद उत्तरकाशी उर्मिला देवी, जनपद उधम सिंह नगर रिंकू राणा, जनपद नैनीताल रजनी रावत, जनपद उत्तरकाशी श्रुति रावत और दीपिका कैंतुरा, जनपद अल्मोड़ा कमला भंडारी, जनपद बागेश्वर धना कोरंगा, जनपद पिथौरागढ़ बबीता सिंह, जनपद चंपावत दीपा नैथानी, जनपद हरिद्वार सुनीता चौधरी, जनपद देहरादून विमला देवी, जनपद टिहरी लक्ष्मी सकलानी, जनपद पौड़ी लक्ष्मी देवी, जनपद रुद्रप्रयाग निधि राणा, जनपद चमोली शोभा देवी, जनपद उत्तरकाशी उर्मिला देवी, जनपद पिथौरागढ़ रेखा भट्ट आदि।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, नगर पालिका परिषद मीरा सकलानी, सचिव कृषि एसएन पांडे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर दीप्ति सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से महिला किसान उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top