Headline
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

कानपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; पिता-पुत्र समेत चार घायल

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

महिला की चेन छीनने के 48 घंटे में पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी, लूट का सोना खरीदने वाला कारोबारी भी गिरफ्तार

प्रयागराज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, लखनऊ के दंपती पर मुकदमा दर्ज

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

देहरादून के प्रेम नगर में छात्रों के झगड़े के बाद हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

देहरादून: देहरादून के प्रेम नगर इलाके में रविवार तड़के करीब तीन बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद बाइक पर सवार दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर हवाई फायरिंग की। घटना प्रेम नगर थानाक्षेत्र के नंदा की चौकी के पास हुई। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस वारदात ने इलाके में दहशत फैलाई है।

प्रेम नगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिन छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, वे हॉस्टल के ही निवासी हैं। हवाई फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

यह क्षेत्र पहले भी गोलीबारी जैसी घटनाओं के लिए जाना जाता रहा है। नंदा की चौकी से लेकर विधोली पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीच इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसके कारण इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता व्याप्त है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top