Headline
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

भव्य मंदिर के साथ ही नव्य अयोध्या के भी दर्शन कराएगी रामनगरी

भव्य मंदिर के साथ ही नव्य अयोध्या के भी दर्शन कराएगी रामनगरी

अयोध्या। योगी सरकार ने विगत कुछ वर्षों में अयोध्या का कायाकल्प कर दिया है। हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को यहां धरातल पर उतारा गया है, जिसके बाद यह नगरी श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। अयोध्या नगरी में घुसते ही साफ़ सुथरी पक्की सडक़ श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है। सडक़ के बीच में लगे सूर्य स्तंभ, रात के अंधेरे में रामनगरी की सुंदरता को दुगुना बढ़ा रहे हैं। प्रवेश द्वार देखकर ही इस बात का एहसास हो जाता है कि आप किसी दिव्य नगरी में प्रवेश कर रहे हैं। पूरे रास्ते आपको दीवारों पर भगवान राम से जुड़ी अदभुत वॉल पेंटिंग देखने को मिलेगी जो आपको श्रद्धा से सराबोर कर देगी।

सरयू नदी को बनाया गया है स्वच्छ और निर्मल : मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता में आने के बाद सरयू नदी और यहां के घाटों का कायाकल्प कर दिया है। करोड़ों रुपए खर्च कर योगी सरकार ने यहां नदी की स्वच्छता के साथ ही साफ सुथरे घाटों का निर्माण करवाया है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि 12 महीने सरयू का जल घाटों पर बना रहे। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम लगी हुई है। नदी की स्वच्छता और निर्मलता इतनी है कि किसी भी घाट पर स्नान किया जा सकता है। प्रतिदिन होने वाली सरयू आरती ने घाटों की पवित्रता को भी सुनिश्चित करने का काम किया है। अब सरकार इस पर क्रूज और बोट भी चलाने जा रही है जो श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी अलौकिक बना देगा।

मंदिर जाने वाले चौराहे में लगी है बड़ी वीणा : सरयू घाट से राम लला के मंदिर जाने वाले चौराहे में बड़ी सी वीणा लगी हुई है। इसे लता मंगेशकर चौक या वीणा चौक भी कहा जाता है। अयोध्या के विकास के क्रम में डबल इंजन की सरकार ने इसकी स्थापना की है। आजकल ये चौक अयोध्या का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां शासन और प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया का भारी जमावड़ा है। जाहिर है जहां मीडिया है, वहां लोगों की भीड़ होगी ही। सैंकड़ों यूट्यूबर, रील्स मेकर यहां अपने कैमरों के साथ शूट करते दिख जाएंगे। विशिष्ट अतिथियों के साथ ही आम लोग भी यहां वीणा के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखाई देंगे। इसके अलावा इस समय यहां विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ललित कला विभाग के छात्र यहां से लेकर राम मंदिर तक सडक़ पर रंगोली बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top