Headline
गोपालगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक

जिला प्रशासन की पहल से पौड़ी में पर्यटन को मिला नया आयाम, 95 लाख की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी

‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत

मीरजापुर में पंचायत मित्र पर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज

डिजिटल लाइफस्टाइल बन रही आंखों की परेशानी की वजह, जानिए कैसे रखें अपनी नजर को सुरक्षित

गाजियाबाद में 80 लाख का गांजा बरामद, छद्म नाम और जांगी एप के सहारे चला रहे थे तस्करी का नेटवर्क, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Back To Top