Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाया जाएगा कम से कम एक खेल का मैदान

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाया जाएगा कम से कम एक खेल का मैदान

स्थानीय युवाओं की निखरेंगी खेल प्रतिभा- रेखा आर्या

खेल मैदानों के निर्माण का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को है निखारना, शासनादेश जारी कर दी गई रियायतें-रेखा आर्या

सरलीकरण,समाधान और निराकरण के धेय वाक्य पर सरकार कर रही कार्य,खेल व खिलाड़ियो के हितों के लिए ले रहे अहम फैसले- रेखा आर्या

देहरादून। राज्य में खेल मैदानों और मिनी स्टेडियमो के निर्माण के लिए साशन स्तर पर मानकों का निर्धारण कर दिया गया है जिसके लिए जिओ भी जारी हो चुका है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में खेल और मिनी स्टेडियमों के बाबत साशन स्तर पर पत्राचार किया गया था।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरलीकरण,समाधान और निराकरण के धेय वाक्य पर लगातार आगे बढ़ रही है।

खेल मंत्री ने बताया कि जारी हुए जिओ के अनुसार खेल मैदान की भूमि युवा कल्याण विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज की जानी चाहिए। भूमि निजी दानदाताओं द्वारा दान के रूप में अथवा ग्राम समाज / नजूल या अन्य राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि का आवंटन युवा कल्याण विभाग के नाम सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। निजी दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि की रजिस्ट्री पर होने वाला व्यय विभाग द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।वहीं किसी शासकीय विभाग, प्राधिकरण, राजकीय / शासकीय सहायता प्राप्त संस्थान / विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय / महाविद्यालय की भूमि पर संबन्धित संस्था / विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित किया जा सकता है। अन्य प्रकार की भूमि होने पर युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तान्तरण होने के पश्चात ही खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित किया जाएगा।

खेल मैदान की कुल लागत रू० 42 लाख 50 हजार रुपये होगी जिसमे जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर भूमि के कटान, समतलीकरण, भरान एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण हेतु12. 50 लाख रुपये की धनराशि की सीमा तक तय की गई है वही 5 लाख रुपये तक कि धनराशि खेल उपकरणों के लिए रखी गई है।

कहा कि खेल मैदान में दौड़, लम्बीकूद एवं ऊंचीकूद, थ्रो पर आधारित खेल, खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, पुशअप, चिनअप, ताईक्वांडो, बाक्सिंग आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायगी। युवाओं के विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण हेतु 01 खेल प्रशिक्षक खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर तैनात किया जाएगा जिसका मानदेय का भुगतान युवा कल्याण विभाग की जिला योजना से किया जाएगा तथा तैनात अंशकालिक प्रशिक्षक को एक से अधिक खेल मैदानों में प्रशिक्षण का दायित्व दिया जा सकता है।

वहीं मिनी स्टेडियम के निर्माण की जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु कुल 70 लाख रुपये की धनराशि रखी गई है जिसमे उपकरणों की खरीद के लिए भी राशि सुनिश्चित की गई है।वहीं मिनी स्टेडियम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण हेतु कम से कम 01 खेल प्रशिक्षक खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय के आधार पर तैनात किया जाएगा, जिसके मानदेय का भुगतान युवा कल्याण विभाग की जिला योजना से किया जाएगा तथा तैनात अंशकालिक प्रशिक्षक को एक से अधिक मिनी स्टेडियमों में प्रशिक्षण का दायित्व दिया जा सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं विभागीय व्यायाम प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यों का पर्यवेक्षण नियमित रूप से किया जाएगा, आवश्यकतानुसार उक्त मिनी स्टेडियम में खेल विशेष के प्रशिक्षण हेतु खेल विभाग के माध्यम से अस्थाई खेल प्रशिक्षक भी तैनात किया जा सकेगा।मिनी स्टेडियम के रख-रखाव का मुख्य दायित्व इस स्टेडियम में नियुक्त खेल प्रशिक्षक का होगा और प्रत्येक वर्ष आवश्यकतानुसार टूट-फूट एवं खेल उपकरणों हेतु प्रतिवर्ष रु० 10 हजार जिला योजना से उपलब्ध कराया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, युवाओं में खेल प्रतिस्पर्धा, विभिन्न शासकीय / अशासकीय विभागों की भर्ती में निर्धारित शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु स्थल उपलब्ध कराना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 01 खेल मैदान बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top