Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे. लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद अब से आप हर बार कुछ भी खाने से पहले बर्तन को जरूर चेक करेंगे. दरअसल, दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन शायद आपको भी गुस्सा आ जाएगा. उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक बिरयानी बेचने वाले को भगवान राम की फोटो वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर अपनी डिश परोसते हुए देखा गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दुकानदार की शॉप से भगवान राम की तस्वीरों वाली प्लेट बरामद की गई है.

मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा
इलाके के हिंदू समूहों ने जब बिरयानी की दुकान पर देवता की फोटो वाली प्लेटों को देखा, तब यह मामला सामने आया. इस मामले को लेकर कड़ा विरोध भी हुआ, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सूचना मिलते ही दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया और उस पर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में जाने की अनुमति दी गई.

बिरयानी की डिस्पोजल प्लेट पर राम जी की फोटो
डिस्पोजेबल प्लेट पर भगवान राम की फोटो दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दुकान के पास भीड़ जमा हो गई, इन प्लेटों पर बिरयानी परोसते देख स्थानीय लोगों ने विक्रेता का विरोध किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा भगवान राम की तस्वीर छपी दो प्लेटें एक बिरयानी की दुकान पर मिली. जांच के दौरान पता चला कि दुकानदार ने एक फैक्ट्री से एक हजार डिस्पोजेबल प्लेटें खरीदी थी और उनमें से केवल चार पर भगवान राम की तस्वीर थी. इसकी पुष्टि फैक्ट्री मालिक से भी की गई थी.

इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की. एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है, उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है. वहीं अन्य एक्स यूजर ने लिखा- दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई. हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया. उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई. कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top