Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
बदरी-केदार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, मंदिर समिति ने लिया जायजा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस

ब्लैकबेरी बनाम ब्लूबेरी- इनमें से कौन- सी है ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक ?

ब्लैकबेरी बनाम ब्लूबेरी- इनमें से कौन- सी है ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक ?
बेरी अपनी मिठास और स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती हैं। बेरी कई तरह की होती हैं, जिनमें सबसे प्रमुख ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी हैं।ये दोनों ही बेरीज विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं और स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती हैं। इन्हें स्वास्थ्य गुणों का पावरहाउस कहा जाए तो गलत नहीं होगा, लेकिन ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी में से कौन से बेरी बेहतर हैं?आइए दोनों की तुलना करते हुए इसके बारे में जानते हैं।
किसमें होती है अधिक कैलोरी?
एक कप ब्लैकबेरी में लगभग 62 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं। ब्लैकबेरी विटामिन-सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है और इसमें 30 प्रतिशत तक इसकी मात्रा होती है। दूसरी तरफ एक कप ब्लूबेरी में लगभग 84 कैलोरी होती है, जो ब्लैकबेरी के मुकाबले ज्यादा हैं। ब्लैकबेरी की तरह यह भी विटामिन-सी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-के भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
ब्लैकबेरी के सेवन से क्या लाभ मिलते हैं?
ब्लैकबेरी विटामिन-के का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मैंगनीज के लिए आवश्यक है। मैंगनीज चयापचय और हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यक है। एक कप ब्लैकबेरी में लगभग 8 ग्राम फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ब्लैकबेरी में एंथोसायनिन भी होता है, जो याद्दाश्त को मजबूत करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
ब्लूबेरी से क्या लाभ मिलते हैं
ब्लूबेरी को एक सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं, दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं और हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कम करके और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। यह अधिक उम्र से संबंधित याद्दाश्त समस्याओं को भी कम करती है।
दोनों में से किसका सेवन बेहतर?
ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी दोनों ही कई लाभ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, जो उन्हें मूल्यवान बनाते हैं। इनमें से किसका सेवन करना आपके लिए बेहतर होगा, यह आपकी स्थिति और व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर कर सकता है। हालांकि, अगर इनमें से किसी एक का चयन करना है तो आप ब्लूबेरी चुन सकते हैं क्योंकि यह हृदय रोग और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करती है और समग्र स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top