Headline
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पानीवाला बैंड के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सड़क किनारे एक कार खड़ी होने और खाई में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को पानीवाला बैंड के समीप सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी होने की सूचना मिली। बताया गया कि सड़क से नीचे नदी के नजदीक गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में की। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अजय कुमार मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे।

कार से शराब की आधी बोतल और मोबाइल मिला

घटनास्थल पर पुलिस को सड़क किनारे खड़ी कार मिली। तलाशी के दौरान कार से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, शव सड़क से काफी नीचे खाई में होने के कारण उसे बाहर निकालना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था।

इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के जवानों ने खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर फील्ड यूनिट और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही।

एसएसआई सतेंद्र भाटी के अनुसार, शव को खाई से बाहर निकालने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top