Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म न सिर्फ मजबूत ओपनिंग लेने में सफल रही, बल्कि हर गुजरते दिन के साथ इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है। कमाई के मामले में यह लगातार फिल्म ‘धुरंधर’ समेत कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और 26 जनवरी को ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया। आइए जानते हैं अब तक फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है।

चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 59 करोड़ का आंकड़ा

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

तीसरे दिन फिल्म ने 54.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।

वहीं, रिलीज के चौथे दिन यानी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को फिल्म ने 59 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। यह अब तक का फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन रहा है।

कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहुंचा 180 करोड़ के पार

अगर अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
हालांकि गणतंत्र दिवस पर फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने से चूक गई, लेकिन उम्मीद है कि पांचवें दिन यह जादुई आंकड़ा आसानी से छू सकती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दिखा ‘बॉर्डर 2’ का दम

फिल्म ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन किया है।
अब तक ‘बॉर्डर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 239.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
जनवरी में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई की सूची में यह दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

फिल्म ने साउथ की चर्चित फिल्म ‘द राजा साब’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने वर्ल्डवाइड 205.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

चौथे दिन की कमाई में कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

रिलीज के चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी वॉर और एक्शन फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए—

शाहरुख खान की ‘पठान’ का चौथे दिन का कलेक्शन (51.5 करोड़) भी पीछे छूट गया।

सनी देओल ने अपनी ही ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने चौथे दिन 38.70 करोड़ रुपये कमाए थे।

ऋतिक रोशन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘फाइटर’ चौथे दिन सिर्फ 29 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

पिछले साल रिलीज हुई ‘छावा’ (24 करोड़) और साल के अंत में आई हिट फिल्म ‘धुरंधर’ (23.25 करोड़) भी इस दौड़ में पीछे रह गईं।

(साभार)

Back To Top