Headline
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

ब्रिगेडियर विकास ढींगरा का सीआईएमएस कॉलेज दौरा – एनसीसी कैडेट्स व पाइप बैंड की जमकर सराहना की

ब्रिगेडियर विकास ढींगरा का सीआईएमएस कॉलेज दौरा – एनसीसी कैडेट्स व पाइप बैंड की जमकर सराहना की

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका अहम- ब्रिगेडियर विकास ढींगरा

देहरादून। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर देहरादून के ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने यूके-11 बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल एवं सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह के साथ सीआईएमएस कॉलेज देहरादून का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी यूके-11 बटालियन यूनिट और सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के पाइप बैंड का निरीक्षण किया। आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया, जो कॉलेज में उनकी विशिष्ट उपस्थिति को दर्शाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों के स्वागत सत्कार से हुई। उन्होंने छात्रों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, आत्म-अनुशासन बनाए रखने तथा देश सेवा की भावना को सदा जीवित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी भी सिखाती है।

ब्रिगेडियर ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पाइप बैंड के प्रदर्शन और एनसीसी कैडेट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक पाइप बैंड को तैयार करने में काफी मेहनत करनी होती है और छात्रों ने यह साबित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, “आप जो भी कार्य करेंगे, देश का भविष्य उसी पर निर्भर करेगा। इसलिए हर काम पैशन और दिल से करें, बाधाएं स्वतः समाप्त होंगी और देश भी आपके साथ आगे बढ़ेगा।”

यूके-11 बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन और गतिविधियों में भागीदारी की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इसी अनुशासन और तत्परता को देखकर ही एनसीसी उत्तराखंड के ब्रिगेडियर विकास ढींगरा को सीआईएमएस कॉलेज के दौरे के लिए आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सामंत (रिटा), प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे. एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज एनसीसी यूनिट एएनओ डॉ. अंजना गुंसाई, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य डॉ आर. एन. सिंह, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या प्रो. चेतना गौतम, बैंड ग्रुप के प्रशिक्षक विवेक, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Back To Top