Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल

कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने साबित की ’’उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ वाली कहावत: गोदियाल

अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है भाजपा सरकार:  गणेश गोदियाल

देहरादून:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के घेराव के विरोध में आज कांग्रेस ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किया। हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों के साथ भाजपा पोषित गुंडा तत्वों ने जन्तर-मन्तर औन्दोलन के छात्र-छात्राओं और युवाओं पर बर्बरता दिखाई तथा इसका विरोध करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी व कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्रता की उससे साबित हो गया है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यदि विपक्ष को डराने या दबाने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से उसका डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उल्टा चोर कोतवाली को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सत्ताधारी दल का प्रदेश अध्यक्ष होने और प्रदेश में कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से गैर जिम्मेदाराना कार्य करवा कर पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की चेष्टा कर रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की इस हरकत से साबित हो गया है कि मोदी सरकार ही नहीं पूरी भाजपा युवाओं, छात्रों की विरोधी है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी तादात को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के महानगर कार्यालय में मुट्ठी भर इकट्ठा हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ते हुए उनके कार्यालय तक वापस पहुंचा दिया।

Back To Top