Headline
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार

चारधाम यात्रा 6 सितंबर से फिर शुरू, भारी बारिश के चलते 1 से 5 सितंबर तक रही स्थगित

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए शासन ने चारधाम यात्रा को 1 सितंबर से 5 सितंबर 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब मौसम में सुधार और मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा को 6 सितंबर 2025 से दोबारा शुरू कर दिया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर को जारी पत्र संख्या 783/SEOC/73/IMD (2015) में राज्य के चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी ज़िलों में भारी वर्षा के चलते जलभराव की आशंका जताई गई थी। इसी के मद्देनजर चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 से 5 सितंबर तक यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

अब यात्रा बहाल, ज़िलाधिकारियों को दी गई स्थानीय निर्णय की छूट

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 6 सितंबर 2025 से यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा पुनः आरंभ हो गई है। साथ ही, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के जिलाधिकारियों को स्थानीय मौसम और स्थिति के अनुसार यात्रा को रोकने या चालू रखने का अधिकार भी दिया गया है।

Back To Top