Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की धनराशि स्वीकृत 

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की धनराशि स्वीकृत 

उत्तरकाशी, दून, रुद्रप्रयाग व नैनीताल जिले की कई योजनाओं को मिला पैसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भटवाड़ी को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने हेतु शिथिलता प्रदान किये जाने, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में राजकीय डिग्री कॉलेज, डॉकपत्थर में प्रशासनिक भवन, वाणिज्य संकाय भवन व कला संकाय भवन का निर्माण सम्बन्धी नवीन परियोजना हेतु कुल ₹ 450.00 लाख की प्रशासनिक / वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में विकासखण्ड रामगढ़ के मौना-ल्वेशाल कालापातल मोटर मार्ग के कि०मी० 10 में इण्टर कालेज व प्राईमरी पाठशाला होते हुए मटियाली से प्राचीन मंदिर कालीरी तक मोटर मार्ग कि०मी० 1 व ल्वेशाल इण्टर कालेज से घटगाड़ मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 4 में पुनः निर्माण एवं डामरीकरण हेतु कुल धनराशि ₹ 323.69 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में नवनिर्मित रामबाड़ा से गरूड़चट्टी तक पैदल मार्ग में स्टोन सैट एवं रेलिंग फिक्सिंग कार्य हेतु कुल धनराशि ₹ 572.04 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज रातीघाट, नैनीताल का नाम शहीद संजय बिष्ट के नाम किए जाने की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री ने प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में दून एन्कलेव एक्सटेंशन क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन, वितरण प्रणाली एवं तत्संबंधी कार्यों हेतु कुल ₹ 412.60 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर की एकता विहार पेयजल योजना के कार्य हेतु ₹200 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून की उत्तर शाखा के अनतर्गत कौलागढ़ जोन में विभिन्न क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइन के स्थान पर नई पाईप लाईन बिछाने की योजना हेतु कुल ₹ 431.99 की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत कुम्हार मंडी, चकराता रोड़ और सैय्यद मौहल्ला (ऊपरी) क्षेत्र की मौजूदा सीवरेज नेटवर्क को बदलने की योजना हेतु ₹ 258.60 की स्वीकृति प्रदान की है।
केन्द्र पोषित प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8 योजनाओं हेतु कुल धनराशि ₹ 20 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पर भी मुख्यमंत्री द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top